आरीफ हुसैन,चन्द्रशेखर आजाद नगर जय आदिवासी युवा शक्ति-सगंठन भाबरा द्वारा महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश मे सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने हेतु ज्ञापन नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर आजाद नगर को सौपा गया। जिसमे UNO द्वारा 1993 मे विश्व के 293 देशो मे विश्व आदिवासी मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। पिछले 6 7 वर्ष से आदिवासी दिवस हमारे जिले सहित आदिवासी क्षैत्र में मनाया जा रहा है। प्रति वर्ष अनुसार सरकार 9 अगस्त 2021 को भी प्रदेश भर मे अवकाश घोषित करे यही मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देते समय अजय बामनिया, राधुअवासिया, रमेश अजनार, भारत अजनार महेश डावर इंकेश गुडीया भूरी सिंह कनेश सुरेश हरीश सहित जयस के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। Post navigation तहसील पेंशनर संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रभारी मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव को सौंपा ज्ञापन ठेकेदार की लापरवाही से गिरा हरा नीम का पेड़, बाल बाल बचे दुकानदार