नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk

कल  कल्याणपुरा थाना क्षेत्र एक गाँव के एक शख्स  ने पुलिस अधीक्षक झाबुआ के नाम एक आवेदन सोप कर गुहार लगाई कि साहब मेरी नाबालिग पुत्री को गेंदाल नारसिंह निनामा जबरदस्ती उठाकर ले गया। मेरे द्वारा गेंदाल से कई बार निवेदन भी किया गया कि मेरी पुत्री को वापस लौटा दो लेकिन मेरी बेटी का कहीं भी अता पता नहीं है। 

दिनेश रावत, थाना प्रभारी कल्याणपुरा

मैं थाना कल्याणपुरा में जाकर कई बार गुहार लगा चुका हूं कि मेरी नाबालिग पुत्री को वापस दिलाया जाए लेकिन थाना प्रभारी कल्याणपुरा द्वारा मुझे डांट कर हर बार भगा दिया जाता है, अभद्रता की जाती है, जब मेरी पुत्री को जबरदस्ती ले जाया जा रहा था गेंदाल के साथ राहुल पिता दावित निनामा, गौरसिंह पिता मंगलिया निनामा एवं काला पिता नारसिंह निनामा ने भी उसका सहयोग किया था, मेरा आपसे अनुरोध है कि इन लोगों पर कार्यवाही की जाए एवं मेरी पुत्री को मुझे वापस दिलवाया जाए। साथ ही जिस तरीके का व्यवहार थाना प्रभारी कल्याणपुरा मुझसे कर रहे हैं ऐसा आगे और किसी के साथ ना हो उस पर भी ध्यान दिया जाए।

इस संबंध में हमने SDOP पेटलावद सोनू डावर से बात की तो उन्होंने बताया कि कल्याणपुरा थाने पर पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, हम जांच कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *