नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk हर साल की तरह इस बार भी झाबुआ से श्री विश्वमंगल हनुमान सरकार तारखेड़ी धाम की एक दिवसीय यात्रा का आयोजन इस बार कालिया ने 19 सितंबर 2022 को झाबुआ के पैलेस गार्डन से किया जा रहा है। आयोजन समिति के प्रमुख अजय रामावत जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा सोमवार शाम 6:00 बजे राजवाड़ा के समीप पैलेस गार्डन से शुरू होगी जो अगले दिन 20 सितंबर मंगलवार को सुबह 7:00 बजे तारखेड़ी धाम पहुंचेगी, यहां पर विश्वमंगल सरकार के दर्शन और ध्वज वंदन किया जाएगा एवं उसके बाद वाहनों से वापस झाबुआ की ओर प्रस्थान होगा । श्री रामावत ने नगर सहित आसपास के इलाकों से अधिक से अधिक संख्या में धर्म प्रेमी जनता से यात्रा में पधारने की विनम्र अपील की है। यात्रा में चलने की इच्छुक भक्त निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9993331996 9425033541 9424506300 8989452654 6261746807 8827777723 Post navigation नाबालिग के पिता ने लगायी SP से गुहार – साहब मेरी बेटी को वापस दिलवाओ, थाना प्रभारी भी नहीं कर रहे हैं मदद, करते है अभद्रता.. शहर की गोपाल कॉलोनी में फांसी के फंदे पर झुलती मिली युवती, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस..