रितेश गुप्ता, थांदला जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला के जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा प्रभारी संतोष चौरसिया द्वारा बताया गया कि थांदला नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं प्रवेश परीक्षा के फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं इसके संबंध में उन्होंने जिले के थांदला ब्लॉक के खंड स्रोत समन्वयक अंतर सिंह , पेटलावद ब्लॉक के खंड स्रोत समन्वयक रायपुरिया और मेघनगर ब्लॉक के खंड स्रोत समन्वयक मेघनगर मंगल सिंह नायक से भेंट कर उनसे आग्रह किया कि इन तीनों ब्लॉक में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत बच्चे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें अगर किसी को किसी भी तरह की दिक्कत होती है तो वह प्रभारी प्रवेश परीक्षा संतोष चौरसिया से संपर्क कर सकते हैं। साथी चौरसिया ने बताया कि वे बच्चे जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं वह अपने स्कूल के प्राचार्य से मिलके अपना फॉर्म भर के नवोदय विद्यालय थांदला में जमा करे ताकि विद्यालय द्वारा उनका आवेदन ऑनलाइन किया जा सके। Post navigation सांसद डामोर की सकारात्मक पहल : घर-घर जाकर किए मास्क व दीपक वितरित बाइक से जा रहे उद्यानिकी विभाग के बागवान रावत की हार्ट अटैक से मौत