थांदला। थांदला ब्लॉक के समस्त नवीन शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षक शिक्षिकाओं की वृहद बैठक होने जा रही है। बाबूसिंह डामोर प्रांतीय अध्यक्ष ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश ने बताया कि दिनांक 20 नवंबर 2022 को छिंदवाड़ा के पातालकोट में ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की स्थापना के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रांतीय अधिवेशन संपन्न होना है। उक्त आयोजन में प्रांतीय कार्यकारिणी संभागीय कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों के साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मिलित होना है जिसमें संगठन द्वारा 3 वर्षों में किए गए संघर्ष एवं प्रयासों की समीक्षा प्रथम नियुक्ति दिनांक से ही वरिष्ठता की गणना करते हुए क्रमोन्नति पदोन्नति एवं पुरानी पेंशन बहाली सहित इस कैलेंडर वर्ष में संगठन द्वारा किए जाने वाले आयोजनों कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के लिए दिनांक 12 नवंबर 2022 को शाम 4:00 बजे से नई कृषि मंडी प्रांगण थांदला में अति महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। जिसमें समस्त नवीन शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षक शिक्षिकाओं का उपस्थित होना अनिवार्य है आप सभी के सहयोग से हम सांगठनिक एकता के बलबूते हमारे समस्त हक एवं अधिकारों को हासिल करने में सफल हो सकते हैं इसलिए सभी बैठक में पहुंचने हेतु निवेदन किया है । Post navigation ऐतिहासिक चातुर्मास कल्प पूरा कर गुरुदेव ने खवासा कि ओर किया विहार समझौते से प्रकरणों का निराकरण होने पर न्यायाधीश ने दिया पौधा