गौरव कटकानी@कालीदेवी नवागत थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल ने पदभार ग्रहण कर लिया। आपको बतादे इससे पूर्व में कालीदेवी थाना प्रभारी के रूप में सब इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह राठौर यहां कार्यरत थे जिनका तबादला झकनावदा चौकी प्रभारी के रूप में वहां हुआ । पूर्व थाना प्रभारी राठौर ने अपनी 11 माह की सेवा कालीदेवी थाने पर थाना प्रभारी के रूप में सेवा दी और इसी के साथ साथ अपराधों पर भी अंकुश लगाया । नवागत थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना ओर अशांति फैलाने वालों पर एवं जो अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है। उन सब पर शिकंजा कसना पहली प्राथमिकता रहेगी जिससे कालीदेवी व आसपास की जनता में किसी तरह भय का माहौल उत्पन्न ना हो । Post navigation झकनावदा नवीन चौकी प्रभारी ने किया पदभार ग्रहण जोबट विधानसभा उपचुनाव को लेकर गुजरात से सटी सड़क मार्ग की सभी सीमाएं सील; लेकिन ढाबों पर परोसी जा रही शराब से गुजरात से बेधड़क आ रहे शराब के शौकीन