जितेंद्र वाणी, नानपुर
नानपुर थाना अंतर्गत चचरिया उम्दा गांव की महिला झालूबाई पति प्रताप किराड़ उम्र 21 वर्ष ने अज्ञात कारणों से अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी प्रताप किराड़ ने पुलिस थाने पर देते हुए बताया कि आज से करीब 2 वर्ष पहले झालूबाई से मेरी शादी हुई थी और आज सुबह में मेंरी पत्नी झालूबाई और मेरी तीनो खेत पर काम करने गये थे वहां से कुछ देर बाद खाना बनाने का बोलकर घर आ गई, उसके बहुत देर बाद खाना लेकर नही लौटी तो मेरी मां उसे घर देखने गई और घर जाकर देखा कि झालू बाई फंदे पर लटकी हुई है उसने चीखपुकार कर आसपास वालों को बुलाकर बताया, जिसकी सूचना मैंने सरपंच के साथ आकर दी। नानपुर थाना प्रभारी दिनेश चंगोड़ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *