पियुष चन्देल अलीराजपुर

अलीराजपुर के स्थानीय पटेल पब्लिक स्कूल के साईंस के छात्रो ने अभुतपूर्व उत्साह के साथ नव उद्याटित साईसं पार्क के लिये प्राचार्य कृष्णचन्द्र उपाध्याय के निर्देश तथा विषय अध्यापकों के मार्गदर्शन में साईसं पार्क हेतू पीरीयोडिक टेबल (केमिस्ट्री) का एक वर्किगं मॉडल प्रस्तुत किया।

क्या है पीरीयोडिक टेबल – (आवर्त सारणी)

रासायनिक तत्वों से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी इस सारणी से स्पष्ट हो जाती है। यह मॉडल केमिस्ट्री विषय के छात्रों के लिये सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराता है, तथा इससे रासायनिक तत्वों का परिचय प्राप्त करने में छात्रों को सहायता मिलती है। यह मॉडल करीब दो माह के अथक प्रयासों के द्वारा तैयार किया गया है। कक्षा 11वीं व 12वीं के विज्ञान विषय के छात्रों का इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस मॉडल की यह विशेषता है, कि इसे प्लायवुड से निर्मित किया गया है, जिसे सरलता से घुमा कर तत्वों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संस्था के चैयरमेन महेश पटेल एंव अध्यक्षा श्रीमती सेना पटेल ने छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें विज्ञान विषय में निरन्तर नये-नये प्रयोग करते रहने की सलाह दी।
संस्था के प्राचार्य कृष्णचन्द्र उपाध्याय, विपिन पुरोहित, अमित परिहार, रमाशंकर दुबे, श्रीमती संजना उपाध्याय व अशना मिस ने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षैत्र में नये मानदंड स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
इस मॉडल को बनवाने के लिए संपूर्ण संसाधन संस्था के चैयरमेन महेश पटेल द्वारा उपलब्ध करवाने के लिए प्राचार्य कृष्णचन्द्र उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *