पियुष चन्देल अलीराजपुर मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देश अनुसार विगत सत्र की भॉति इस सत्र में भी महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं जैसे परीक्षा परिणाम समय पर घोषित नहीं होना, विद्यार्थियों की मूल अंक सूची में त्रुटि सुधार, माईग्रेशन प्रमाण पत्र, नामांकन प्रमाण पत्र, उपाधि प्रमाण पत्र, पात्रता प्रमाण पत्र एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिये समाधान शिविर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर में 5, 6 एवं 7 सितम्बर को आयोजित किया गया है।अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिये समाधान शिविर में भाग लेकर विद्यार्थी अपनी समस्याओं का निराकरण करायें ताकि उनकी समस्याओं का तत्काल निदान हो सके। उक्त जानकारी शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर की प्रभारी प्राचार्या डॉ. अल्पना बारिया ने दी है। Post navigation पुलिस के जाने के बाद कॉग्रेसियो ने सीएम का पुतला फुककर जताया विरोध नवनिर्मित साईंस पार्क के लिये पटेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पीरीयोडिक टेबल का निर्माण