भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

नगर के नवचेतना विस्तार केंद्र में गायत्री जयंती के अवसर पर गायत्री परिजनों की उपस्थिति में परिवाजक प्रकाश नारायण नागर द्वारा यज्ञ आहुत किया हैं जिसमें गायत्री परिजनों द्वारा गायत्री मंत्रों के साथ आहुतियां दी। यज्ञ पश्चात महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर गायत्री परिजन हेमेंद्र गुप्ता द्वारा मां गंगा के अवतरण, गंगा दशमी एवं इसी दिन गुरुदेव के महाप्ररायण के बारे में जानकारी दें। नगर में 6 जून शाम को आयोजित होने वाली गौ यात्रा एवं गौ कथा,भजन संध्या में कालिका मंदिर परिसर में सभी गायत्री परिजनों से आने की अपील की। इस अवसर पर नवचेतना केंद्र के वरिष्ठ बाबूलाल जी वाणी,प्रकाश नारायण नागर,आनंद शाह,भावेश शाह,अमरसिंह अखाडि़या, भारत सिंह अजनार,मनोहरलाल गौड़,औच्छवलाल अरोड़ा, कन्हैयालाल बसेर,सुनील गोयल,बैरागी,नरेंद्र वाणी,सुधा शर्मा आदि उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *