आम्बुआ : – नये वर्ष की जश्न मनाने गया धर्मेन्द्र पिता बापू सिंह निवासी बड़ागुड़ा (जोबट) पर कुछ युवकों द्वारा जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल धर्मेन्द्र ने आरोप लगाया कि मनोज पिता भारत , आशीष कैलाश कटारिया, माधु पिता मगर सिंह, सज्जन सिंह मंडलोई, भुरू डावर और अन्य युवको द्वारा लट्ठ और फालिये जैसे हथियारो से मुझपर हमला कर मुझे जान से मारने की कोसिस की गई मौकाए वारदात पर पुलिस ने पहुचकर मेरी जान बचाई और मुझे अलीराजपुर स्वास्थ्य विभाग पहुचाया।सिर में चोट की वजह से उसकी हालत गंभीर बताई जा है प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा इंदौर रेफर कर दिया। आम्बुआ थाना प्रभारी कपीस ने बताया कि सर में गंभीर चोट की वजह से अलीराजपुर अस्पताल पहुचा दिया था एमएलसी आने पर डॉक्टर की रिपोर्ट देखकर नियमानुसार धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जावेगी। ) Post navigation 500 मीटर का अधूरा रोड निर्माण बना दुर्घटनाओं का सबब, एक साथ तीन वाहन आपस में भिड़े, दस घायल, यह है दुर्घटना का असल कारण जानिए इस खबर में चोरों का आतंक : तीन घरों में सेंधमारी कर लाखों रुपए के आभूषण नकदी चुराई, ग्रामीणों में भय