रितेश गुप्ता, थान्दला नगर परिषद् थान्दला के अध्यक्ष बंटी डामोर आज मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर पार्षदगण एवं नगर परिषद् कर्मचारीगण के साथ नगर की सेवा बस्ती में जाकर वहा के रहवासियों के साथ मकर सक्रांति पर्व मनाया। बंटी डामोर द्वारा बस्ती के रहवासियों को तिल-पपड़ी एवं मिठाई का वितरण कर मकर सक्रांति के महत्व को समझाया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद पीटर बबेरिया, नगर परिषद् के मुख्य नगरपालिका अधिकारी भारतसिंह टांक, लेखापाल शीतल जैन, राजस्व शाखा प्रभारी विजय गिरी, सफाई दरोगा टीटिया देवदा, कम्प्यूटर ऑपरेटर निलेश नागर, धार्मिक आचार्य, दिनेश मैडा एवं अन्य कर्मचारिगण उपस्थित रहे। Post navigation आरएसएस के विशाल पथ संचलन में नगर में कदमताल करते निकले स्वयंसेवक, पुष्पवर्षा कर नागरिकों ने किया स्वागत अजजा मोर्चा ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए किया हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का आयोजन