वीरेंद्र बसेर, घुघरी

शनिवार सुबह घुघरी स्थित माही नदी में अज्ञात महिला का शव मिला है। बोरे में बंद महिला का शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव टैप से लापता हुआ है। सूचना मिलने पर करवड़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पेटलावद थाने से भी पुलिस पहुंच रही है। शव पानी से बाहर निकालने के बाद महिला की पहचान की जाएगी।