जितेन्द्र वाणी, नानपुर
नानपुर थाना अंतर्गत आज खंडवा-बड़ोदा रोड के पास राजावट नदी के पास अज्ञात युवक की ताड़ पर लटकी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गइ। इसकी सूचना पुलिस को दी नानपुर पुलिस थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर घटनास्थल पर पहुंचे, तथा अपनी जांच शुरू की। पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक ने आत्महत्या की है या उसके साथ कोई अनहोनी घटना हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने घर में लगाई फांसी-
नानापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोरासा में एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगा लगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय महिला का नाम रानू पति नरसिंह बताया गया है। यह प्रारंभिक तौर पर ग्रामीणों ने बताया कि महिला बीमारी से परेशान थी,इसी से तंग आकर शायद आत्महत्या की होगी। थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नानपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।पुलिस को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ,उसके बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया।

एक अन्य मामले में नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमानिया में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई।
जिम्मेदार बोल-
नानपुर पुलिस थाने में तीन मर्ग कायम किए गए हैं। मामले में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटके मिला है, तथा एक महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। मामलेमें पुलिस जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।- मोहनसिंह डावर, थाना प्रभारी, नानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *