अलीराजपुर लाइव के लिये फिरोज खान बबलु की ये खास रिपोर्ट-

चशे आजाद नगर (भाबरा) मे आज सोमवार को भगोरिये का  पर्व  धूमधाम से मनाया जायेगा। आसपास के क्षेत्र के आदिवासी वर्ग बड़ी  संख्या मे भगोरिये का लुप्त ऊठाने आते है। ऐसे मे भोले भाले आदिवासी वर्ग   को सटटेबाज अपनी जाल बिछाकर उन लोगो से पैसे ऐठ लेते है ओर भगोरिये का लुप्त ऊठाने के बजाये ना झुला ना ख़रीदी बीना मायूस होकर घर लोट जाते है ।

आजाद नगर थाने के पीछे मेदान मे लगता भगोरिया , खुब चलता जुआ

आज चशे आजाद नगर मे भगोरिया पुलिस थाना के ठीक पीछे मंङी ग्राउन्ड मे लगेगा,जहाँ झुलो से ज्यादा सट्टेबाजी की काऊन्टर लगाकर हाथ की सफाई से तीन स्टायगर मे दो काले व एक लाल कलर का होता है। जिसमे से लाल कलर पर सो रूपये के दाव लगाने पर 100 रूपये दिये जाते है । ऐसे मे भोली भाली जनता उनकी हाथ की सफाई के चलते ठगे जाते है । पुलिस अपनी जेब पहले से गरम होने के चलते उन सटटे बाजो को खुली छुट दे देती हे ।

कप्तान के सख्त निदेश होने के बाद , आजाद नगर पुलिस कितनी गम्भीर

पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने शराब , सटटे को लेकर जिले की पुलिस को सख्त निदैश दे रखे हे । किसी भी तरह भगोरिया मे जुआ सट्टा, शराब न चले । ऐसे मे आजाद नगर पुलिस अपने कप्तान के सख्त निदेशो का पालन कितना कर पाती हे । ये भगोरिया समापन के बाद पता चल पायेगा ।

एसडीएम ने पहले ही दे दी शराब जुऐ को लेकर चेतावनी , बर्दाश्त नही किया जायेगा

आजाद नगर एसङीएम राजेश मेहता ने पहले ही मिङिया के माध्यम से आजाद नगर के आसपास भगोरिया मे शराब जुआ सट्टा को लेकर चेतावनी दे दि गई थी कि किसी भी हालात मे बर्दाश्त नही किया जायेगा ओर कानूनी कायॅवाही की जायेगी । जिसे लेकर क्षेत्र मे शराब व जुआ सट्टा माफियाओ मे दशहत का माहोल हे ।

निदेशो का पालन होगा तो , शान्ति पुणॅ सम्पन्न होगा भगोरिया

इस बार पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव व एङीएम राजेश मेहता का खोफ शराब माफिया व जुआ सट्टा माफियाओ मे हे । यदी आजाद नगर पुलिस का कङा रूख रहा तो इन दो पर सख्ती रही तो भगोरिया शान्तिपूर्वक संपन्न होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *