ALIRAJPUR LIVE के लिये… पियुष चंदेल साप्ताहिक भगोरिया पर्व के चौथे दिन आज आलीराजपुर मे भगोरिया की धुम नजर आयी। दिन के अपरान्ह मे ग्रामीणों की भीड ने भगोरिया का अच्छा खासा माहौल बना दिया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा मे आभूषणों के साथ श्रंगारित होकर आकर्षित लग रही थी, षुरुष भी ढोल ढमाकों के साथ बांसुरी बजाकर झुमते हुए जगह जगह मांदल नृत्य करते हुए नजर आये। आसपास के गांवों से आये ग्रामीणों ने बाजार से चने,पताशे, कपडे, आभूषण एवं अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी की और मैले मे लगे मौत का कुआं और विभिन्न झुलो का आनंद लिया।भगोरिए मे दोनो ही प्रमुख राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी खूब लुफ्त उठाया। जहां विधायक नागर सिंह चौहान के निवास पर भारी संख्या में एकत्रित हो कर ग्रामीणों ने नाच गाना किया। वहीं कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल के सिनेमा चौराहे स्थित कार्यालय पर भारी भीड के बीच सासंद कान्ति लाल भुरिया भी मांदल की थाप पर जमकर थिरके। दोनो पार्टियों ने गैर भी निकाली।प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था चाक चौबंद थी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था। Post navigation नगर में शराब-जुआ सट्टा पर पुलिस का रवैया सख्त, धूमधाम से आज मनाया जाएगा भगोरिया पर्व कलेक्टर-एसपी के सख्त आदेशों के बाद भगोरिया शांतिपूर्ण संपन्न, नहीं चला शराब-जुआ-सट्टा