जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर
देवउठनी ग्यारस पर्व के अवसर पर युवा वाणी महिला मंडल वह युवा वाणी संगठन द्वारा भगवान शालीग्राम और माता तुलसी का विवाह कार्यक्रम का आयोजन शानदार तरीके से किया। रविवार शाम से वर पक्ष या ने भगवान विष्णु के माता पिता के रूप में सुनील-संगीता वाणी, वधु पक्ष यानी तुलसी के माता पिता के रूप में योगेश वाणी बने। महिलाओं ने मेहंदी लगाकर शाम को बना के गीत-भजन व मंगल गीत गाकर विवाह आयोजन किया। सोमवार कल सुबह से भगवान शालीग्राम व तुलसी जी को हल्दी लगाकर सजा-धजा कर नगर से 2 किलोमीटर दूर माता शीतला जी के मंदिर ढोल ताशे के साथ ले गए। पश्चात शाम को 4 बजे से राम मंदिर गली स्थित वर पक्ष यहां से भगवान विष्णु की वर निकासी कर भारत बैंड-बाजे, ढोल-ताशे के बीच बड़ी धूमधाम से बरात निकाली गई। बारात नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई चौक चौराहों पर महिलाओं द्वारा गरबे गरबे के साथ उत्साह नृत्य भी किया गया। महिला बालिकाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था बारात सभी प्रमुख मार्गो से होते हुए बड़चोक स्थिति शिव मंदिर प्रांगण में वधू पक्ष की ओर से सभी बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया। पश्चात शिव मंदिर प्रांगण में दूल्हा-दुल्हन के लिए तैयार मंडप किया गया था वहां पर पंडित कमलेश नागर द्वारा गोधूलि बेला पर विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शालीग्राम व तुलसी का विवाह संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा वाणी महिला मंडल वह युवा वाणी संगठन का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *