थांदला। नगर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। नगर पंचायत में कांग्रेस ने बहुमत की परिषद में बनाने पर व एकजुटता पर जोर दिया गया। पार्टी द्वारा नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों के लिए दावेदारी ली गई। थांदला नगर पंचायत परिषद के लिए 15 वार्ड पार्षदों के चयन के लिए बैठक की अध्यक्षता विधायक वीरसिंह भूरिया,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबोर,जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका,प्रदेश सचिव जसवंत भाबोर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गेंदाल डामोर, मेघनगर ब्लाॅक अध्यक्ष यामिन शेख आदि की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नपं उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत,पार्षद काऊ जैन,अली असगर पटवारी,पूर्व पार्षद सुधीर भाबोर,फरजमान खान, किशोर खड़िया,रामू वर्मा,क्लेमेंसी डोडियार, मोइनुद्दीन खान,संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलामकादर खाॅन ने व आभार पार्षद आनंद चौहान ने माना। Post navigation अणु पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह का आयोजन चयनित बच्चों को दी बधाई चुनावी मौसम में उम्मीदवारो की बारिश, नामांकन शुरू होने के साथ दावेदारों में बी फार्म की होड़ शुरू