https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Video-2024-01-31-at-1.38.15-PM.mp4 जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट नगर में उत्पात मचाने वाला व कई मासूम वह लोगों के साथ हाथापाई करने वाला उत्पाती बंदर को नगर परिषद की टीम के सहयोग से आज बुधवार को करीब 12:30 बजे के बीच पकड़ा लिए इसके बाद जोबट नगर के आम लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया जाता है कि बंदर का आतंक इस कदर हो गया था कि लोग अपनी दुकाने प्रतिष्ठान खोलने में भय खा रहे थे वह बच्चों को स्कूल पहुंचना में बच्चों के मां-बाप को डर लगता था। पिछले 2 सप्ताह में अधिक बढ़ गया था बंदर आतंक जिसे आज नगर परिषद जोबट की टीम ने नगर परिषद लेखपाल दीपक भाटी के नेतृत्व में राजमहल चौराहा के श्री सरकारी ज्वेलर्स गोवर्धन असोरीया की दुकान से दुकान की शटर लगाकर पकड़ लिया जिसे अब चार पहिया वाहन पिकप के द्वारा कट्ठीवाड़ा के जंगल में छोड़ा जाएगा। इनका रहा सहयोग दीपक भाटी नगर परिषद लेखपाल, सचिन डोडवे, हरपाल डोडवे, रूपेश डोडवे, राजू मानसिंह, नरेंद्र डोडवे, विजेंद्र चौहान, प्रदीप चौहान, उत्तम पाल डोडवे, वह जोबट नगर परिषद की टीम। Post navigation जोबट के बीआरसी कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना, दरवाजा तोड़कर ले गए लाखों रुपए का सामान बायपास रोड पर पक्का अवैध अतिक्रमण को लेकर एमपीआरडीसी सख्त, जारी किया नोटिस