रितेश गुप्ता@थांदला प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर एवं नगर परिषद द्वारा 504 हितग्राहियों के आवास स्वीकृत कर सूची कलेक्टर सोमेश मिश्रा को अनुमोदनार्थ दी गई थी। उक्त सूची का अनुमोदन कर कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा स्वीकृति दी गई। नगर परिषद अध्यक्ष मंत्री डामोर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी भारत सिंह डाक को कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा 504 इकाइयों की अनुमोदित की गई सूची सौंपी गई। अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि नगर के 504 हितग्राहियों का अपना घर बनाने का सपना पूर्ण होगा, अनुमोदन हेतु कलेक्टर सोमेश मिश्रा का भी आभार व्यक्त किया। सर पर परियोजना अधिकारी शहरी विकास अधिकरण के एस्सेल डोडिया एवं शहरी विकास के रामपुरिया उपस्थित रहे। Post navigation Covid-19 वैक्सिनेशन महाअभियान 100 डोज का लक्ष्य स्वास्थ्य एवं पंचायत टीम के संयुक्त प्रयास से किया प्राप्त पूरे जिले से 15000 से अधिक लोग पहुचेंगे भोपाल आयोजित होगा जनजाति सम्मेलन