रितेश गुप्ता @ थांदला बंटी डामोर द्वारा एक और नई पहल की गई जिसमें आमजन हेतु एक हेल्प डेस्क तैयार किया गया जहां पर प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक आप अपने आसपास के समस्याओं को दूरभाष क्रमांक 9343488182 दर्ज करवा सकते हैं जिसमें आपके द्वारा बताई गई समस्या को निकाय के संबंधित विभाग तक पहुंचाई जाएगी एवं उसका त्वरित निराकरण करवाया जाएगा| इस हेल्पलाइन मैं नगर की स्वच्छता संबंधित विद्युत संबंधित एवं नगर परिषद द्वारा संबंधित समस्या एवं शिकायतों को दर्ज किया जावेगा| इस हेल्प डेस्क का शुभारंभ बंटी डामोर,मंडल अध्यक्ष पार्षद समर्थ उपाध्याय, रोहित बैरागी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारत सिंह टाक, स्वच्छता निरीक्षक गौरांग सिंह राठौर, यशदीप अरोरा सहित नगर के गणमान्य जन एवम नगर परिषद कर्मचारियो की उपस्थिति में संपन्न हुआ । Post navigation नगर में एक ओर मिला COVID-19 का पॉजिटिव मरीज प्रशासन की तैयारी – दूर होगी कोरोना महामारी: तहसीलदार ने घूम घूम कर दी समझाइश, जनप्रतिनिधियों के भी काटे चालान