अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट- नगर उदय अभियान के तहत नगर पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर की वार्ड एक एवं 2 में जोबट विधायक माधौसिंह डावर व कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि नागरिक अपने नगर की साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखे। कलेक्टर ने सभा में कहा कि जिन लोगों ने शौचालय नहीं बनाए हैं वे शौचालय बनाए, शौचालय बनवाने के लिए नगर परिषद राशि आपके बैंका अकाउंट में डाल रही है। विधायक डावर ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि शासन की योजनाएं आपके विकास के लिए चल रही है, आपको नगर परिषद, विधायक व अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताना है, हम इसके लिए हरसंभव तैयार है। इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर ने बी संबोधित किया। कार्यक्रम में सीएमओ, पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। Post navigation सरस्वती वंदना के साथ वार्षिकोत्सव की हुई उत्कृष्ट स्कूल में शुरुआत सर्वब्राह्मण समाज ने आचार्य चाणक्य जयंती मनाई