जितेन्द्र वाणी, नानपुर आज अलीराजपुर जिले के नानपुर ग्राम में सूरत से आए मकवान एलेक्स नाम के क्रिश्चियन पादरी को नानपुर पुलिस ने धर्मांतरण करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। हिन्दू युवा जनजाति संगठन के मंडल अध्यक्ष मुकाम मौर्य की शिकायत पर नानपुर थाना प्रभारी द्वारा पादरी को पकड़कर थाने ले जाया गया जहां पर पूछताछ करने पर पता चला कि वह अलीराजपुर जिले के नानपुर के आसपास के क्षेत्रों में पिछले 17 तारीख जून से कई गांव में घूम कर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा था। आज ग्राम बामटा में एक परिवार के यहां जाकर ईसाई भगवान की प्रार्थना करें और उसके बाद नानपुर सेजगांव रोड पर गुलाब के घर पर यीशु भगवान की प्रार्थना के लिए आसपास से 10-15 लोगों को बुलाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रहा था। ईसाई धर्म में परिवर्तित होने के लिए लोग लालच दे रहा था जिसकी सूचना नानपुर थाना प्रभारी को दी, इसके बाद पादरी को पकड़ कर थाने लाए। हिन्दू युवा जनजाति संगठन के जिला अध्यक्ष रोशन पचाया नानपुर पहुंचे और और अपराधी के विरुद्ध ईसाई धर्म धर्मांतरण 2020 का केस दर्ज करने की मांग की। इस बारे में नानपुर थाना प्रभारी त्रिलोक सिह बेस ने बताया कि उक्त युवक को अभी थाने में लाये है जहाँ पर 151 के तहत मामला दर्ज किया है पूछताछ की जा रही है। Post navigation निवृत्तमान चौकी प्रभारी को दी विदाई तो नवागत चौकी प्रभारी का किया स्वागत महाकाली माता मंदिर पर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनने जुटे सैकड़ों ग्रामीण