जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर ———————————- दाऊदी बोहरा समाज के अगाध श्रद्धा केंद्र धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. आलिक़दर मुफद्दल सैफुद्दीन साहेब(त.उ.श.) की 75 वी सालगिरह एवं मुक़द्दस सैय्यदना बुरहानुद्दीन साहेब(रि.अ.)की 108मी मिलाद के मुबारक मौके पर नानपुर में भी दाऊदी बोहरा समाजियों द्वारा मिलादुन्नबी से मिलादे दाईज़जमान तक अय्यामुल ताबुदात के अमल में तरह-तरह के आयोजन किये जा रहे है। रोजाना मरकज़ पर क़ुरआन शरीफ की तिलावत,मजलिसों के साथ खेलकूद,साहित्यक, सांस्कृतिक,रचनात्मक आयोजन हुवे वही जामिया सूरत से सैयदना साहेब के फरमान को लेकर आये तलबत और तलेबात ने लिविंग स्टेंडर्ड ,खान-पान, रहन-सहन की हिदायत दी और सभी समाजियो से कहा कि मौला का खास फरमान है कि अपने गांव-शहर के लोगो के साथ मोहब्बत से रहो और मुल्क के प्रति वफादार रहो। अन्न को व्यर्थ न जाने के लिए खास हिदायत दी। साथ ही गत दिवस एक भव्य जुलुस ग्राम के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। जुलूस का आकर्षण फखरी स्काउट का बेंड था। मेज़र हुजैफा जाना के नेतृत्व में राष्ट्रीय धुन के साथ स्काउट चल रहा था। वालीमुल्ला शैख अकबर अली मर्चेंट की सदारत में समाज के प्रमुख मुल्ला कैज़ार दाऊदी, सेक्रेट्री खुज़ेमा राज,हुजैफा मर्चेंट,यूसुफ लाला सहित अनुशासन में एक कतार में समाजीगण चल रहे थे। ‘वंदे-मातरम’ ,’डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन-जिंदाबाद’ ओर नारा ए तदबीर अल्लाहो अकबर के नारों से आकाश गुंजायमान था। उक्त जानकारी देते हुवे समाज के मीडिया प्रभारी शफ़क़त दाऊदी(पत्रकार) ने बताया कि इस साल गुरुजी की सालगिरह का जश्न सूरत(गुजरात) मे मनाया जा रहा है। 28 दिसम्बर को मिलाद के दिन सम्पूर्ण विश्व से हजारों की तादात में अनुयायियों के जमावड़ा सूरत में होगा। नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी Post navigation पीएम आवास, शौचालय निर्माण, कपिलधारा कुंए में हुए भ्रष्टाचार की कांग्रेस नेता करवायेंगे जांच ऋण माफी पर किसानों में हर्ष पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त किया