मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

मध्य प्रदेश से सत्ता परिवर्तन होते ही किसानों की कर्ज माफी की घोषणा पर क्षेत्र के कृषकों में हर्ष व्याप्त है ।कांग्रेस पार्टी की विधानसभा जोबट की नवनिर्वाचित विधायक  कलावती भूरिया ने तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री  कमलनाथ का आभार व्यक्त किया है। जैसा की विदित है विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी ने प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 10 दिन में ही प्रदेश के किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। इधर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में श्री कमलनाथ की ताजपोशी कि मुख्यमंत्री बनने के 2 घंटों के भीतर ही सर्वप्रथम कृषको ऋण माफी की फाइल पर हस्ताक्षर ऋण माफी की घोषणा की किसानों की ऋण माफी की जानकारी मिलते ही कृषकों में हर्ष व्याप्त है। विधानसभा क्षेत्र जोबट की नवनिर्वाचित विधायक कलावती भूरिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का आभार माना है तथा कहा कि आगामी समय में पार्टी के वचन पत्र मे किए गए समस्त वादे धीरे धीरे क्रमानुसार पूर्ण किए जाएंगे मुख्यमंत्री प्रदेश की प्रगति हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे किसानों की कर्ज माफी के साथ ही गरीब निर्धन परिवार की विवाह योग्य कन्याओं के विवाह के लिए 51 हजार की राशि भी स्वीकृति की है ।जिससे ऐसे पालको में हर्ष व्याप्त है जिनकी विवाह योग्य कन्याओं के आगामी समय में हाथ पीले होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *