जितेंद्र वर्मा, जोबट अलीराजपुर जिले के जोबट बाजार में मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस गश्त की कमी के कारण अपराध में वृद्धि हो रही है। कल रात 9 बजे, बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। महिला की सतर्कता के कारण मोबाइल नहीं चोरी हो पाया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240818-WA0004.mp4 बताया जाता है कि घटना वही सोनी मोहल्ले की है जहां कुछ दिन पहले दिनदहाड़े लूट की गई थी कल रात को भी अज्ञात बदमाशों लूट के इरादों से आए थे पर महिला की सूझबूझ के कारण वह लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए, बताया जाता है कि सोनी मोहल्ले में ललित देवेंद्र सोनी लगभग रात 9 बजे के आसपासअपने घर के बाहर टहलने के लिए निकली थी इस वक्त बाइक पर दो अज्ञात बदमाशों पीछे से आए और हाथों से झपट्टा मारकर मोबाइल को छीनने की कोशिश की लेकिन महिला ने मोबाइल को मजबूती से पकड़ रखा था जिसके कारण अज्ञात चोरों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा कहीं ना कहीं पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती है अब देखना यह होगा कि इस सीसीटीवी वायरल वीडियो की मदद से पुलिस इन अपराधी पर शिकंजा कब कसेंगे। Post navigation नाटक की प्रस्तुति देकर बताया पर्यावरण का महत्व जोबट जेल में मनाया रक्षाबंधन पर्व, ब्रह्माकुमारी बहनों ने कैदियों को बांधी राखी, प्रवचन के माध्यम से अच्छा जीवन जीने की दी सीख