जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना अन्तर्गत आज दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर के साथ भिड़त हुई, जिसमें बाइक सवारों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक चालक कमलेश चौहान निवासी गिराला उम्र 22 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम भवरी गम्भीर घायल को जिला हास्पिटल ले गए जहां उसकी भी मौत हो गई। घटनास्थल पर नानपुर थाने के एसआई नारायण पाटीदार पहुंचे व नानपुर स्वस्थ केन्द्र पर पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंप दी है। जिले में लगातार हो रही दुर्घटनाओं से जिमेदार गम्भीरता से नही ले रहे है जिसके चलते पूरे जिले में चालनी करवाई व सड़क की मरम्मत की अति आवश्यकता है। Post navigation छठवीं-नौवीं जवाहर नवोदय स्कूल में ऑनलाइन प्रवेश जारी किसानों को पटवारी परेशान करते हैं तो कलेक्टर पर होगी कार्यवाही – शिवराज सिंह चौहान