झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- स्थानीय सागवा रोड पर दो बाइक में हुई भिड़ंत में कुल 4 लोग घायल हो गए। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार कैलाश पिता मडिय़ा चारेल निवासी देवगढ़ और उदयसिंह निवासी रतनाली की गाड़ी में भिड़ंत हो गई जिसमें कैलाश को दाहिने पैर और पेट मे व उदयसिंह को आंख, सकरिया एवं उसकी पत्नी को चेहरे पर चोट आई है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खवासा लाया गया है जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। कैलाश को एक्सरे हेतु रैफर किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है। चौकी प्रभारी केशरसिंह पांडव के अनुसार क्रॉस एफआईआर दर्ज की जा रही है। Post navigation कालीडेम पर नहाने गए चार स्कूली विद्यार्थियों की डूबने से मौत, शहर में पसरा मातम भाजयुमो का दो दिवसीय प्रशिक्षण में जुटे युवा, जमीन स्तर पर जुटने की दी सीख