हरीश राठौड़, पेटलावद मंगलवार को दोपहर में 1 बजे के लगभग पेटलावद रायपुरिया रोड पर मंडी के समीप दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोगों को गंभीर चोट लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी के समीप असंतुलित होकर दो बाइक आपस में टकरा गई जिसमें बाइक सवार पुरषोत्तम निवासी रामनगर को पैर में गंभीर चोट लगी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक को सिर में चोट आई है। करीब 20 मिनट तक पुरषोत्तम मार्ग पर पड़े रहे। 108 एम्बुलेंस थोडी देर से पहुंची। इस दरमियान मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई थी। घायलों को सभी ने मिलकर पेटलावद अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। युवक का नाम नहीं पता चल पाया। Post navigation रात को अचानक चली गोली मारुति सुजूकी शोरूम में सुराग कर अंदर घुसी, नागरिकों में संशय बरकरार जितेंद्र पडियार एक पहल सामाजिक संस्था के जिला सहसचिव मनोनीत