अलीराजपुर Live डेस्क के लिऐ ” बोरी ” से ” संजय गांधी ” की रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के ” बोरी ” थाने के अंतर्गत आने वाले ” सुडी बडी ” गांव मे ” उदयगढ – बोरी ” रोड पर आज देर शाम दो बाइक की आमने सामने जोरदार भिंडत हो गयी जिससे दो बाइक सवारों की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर हालत मे अलीराजपुर जिला अस्पताल मे जीवन ओर मृत्यू के बीच संघर्ष कर रहे है । मृतकों मे एक की मौत मोकै पर हुई थी जबकि एक ने उपचार के दोरान दम तोड़ा । बहरहाल बोरी थाने पर मामला दज॔ किया गया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर धार जिले के ” काकडवा” गांव के निवासी ” रमेश नानका ( 18 ) एंव ” सुबला नरसिंह ( 19 ) की टक्कर अलीराजपुर जिले के ” कदवाल बडी” गांव के बाइक सवार ” समरु भंगडिया” ( 18 ) एंव ” पिंकेश बाथु” ( 22 ) से हो गयी जिसमे ” सुबला एंव समरु” की मौत हो गयी । गौरतलब है कि बोरी – उदयगढ रोड को पेंचवक॔ के बाद निर्माण एजेंसी ने बिना पटरीया बनाये छोड दिया जिसके चलते यह हादसा हुआ है । Post navigation पुलिस ने किया नकबजनी व लूट की वारदातों का पर्दाफाश रेस्टोरेंट की आड मे चल रहा था अवैध ” बार” छापे मे एक्सपोज हुआ रेस्टोरेंट