झाबुआ Live के लिए ” दिनेश वर्मा ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । कल्याणपुरा थाने के अंतर्गत पिपलिया के समीप आज शाम की दो बाइक आपस मे जोरदार तरीके से टकरा गयी जिनमें दोनों बाइक सवारो की मोत हो गयी जबकि दोनों बाइको के पीछे बैठै तीन शख्स घायल हो गये । गंभीर रुप से घायल एक शख्स की दाहोद रैफर किया गया है अंतरवेलिया चोकी इंचाज॔ राजीव सिंह ने झाबुआ Live को बताया कि अमरपुरा निवासी महेश पिता हकरु अपनी बाइक क्रमांक mp -45 Mf 0513 पर गांव के ही हकरु पिता थावरिया एंव हिरकी थावरिया की बैठाकर जा रहा था तभी उसकी भिडंत दूसरी बाइक क्रमांक mp -45 – mj -8974 को चलाकर आ रहे बाबू पिता दिता डामोर निवासी पिपलिया से हो गयी । इस भिडंत मे दोनों बाइक चालक महेश ओर बाबू की मोत हो गयी जबकि बाबू की बाइक के पीछे बैठै शख्स मेहंदीखेडा निवासी मल्ल पिता पेमा भूरिया भी बाकी अन्य दो के साथ घायल हो गया है । Post navigation जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन व नववर्ष मिलन समारोह संपन्न झाबुआ को वैश्विक पहचान दिलवाने का किया आव्हान