आलीराजपुर। आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा था। विकासखंड चंद्रशेखर आजाद नगर के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी को जानकारी मिली कि दो छात्र दोनों भाई विक्रम मावी एवं सुनील मावी ने जिनकी उम्र क्रमशः 12 वर्ष एवं 10 वर्ष है ने अभी तक किसी भी स्कूल में प्रवेश नहीं लिया था एवं घर का कार्य करते हुए खेलते रहते थे उनके उनके दादाजी चाहते थे कि उनके पोते पढ़े। दोनों भाइयों के माता-पिता गुजरात के मोरबी में मजदूरी करने गए हुए हैं दोनों भाई अपने दादाजी के साथ ग्राम कालिया वाव में निवास करते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों भाइयों को एवं उनके दादाजी को ऑफिस में बैठाया एवं तत्काल ग्राम कालिया वाव में प्राथमिक विद्यालय में दोनों का प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करवाते हुए दोनों भाइयों को स्कूल जाने के लिए स्कूल बैग पुस्तके, गणवेश, कॉपी एवं जूते मोजे देकर जन शिक्षक के माध्यम से स्कूल रवाना किया एवं छात्रों को समझाया कि स्कूल में निरंतरता रखें अच्छी पढ़ाई करें एवं उज्जवल भविष्य बनाएं । Post navigation एसपी ने स्कूल के बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया पुलिस को मिली सफलता : 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए करीब 10 किलो चांदी के गहने जब्त किए