झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भट्ट के पिता डॉक्टर देवेंद्र कुमार भट्ट का आकस्मिक निधन हो जाने से से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है और भट्ट को श्रद्धांजलि देने का क्रम निरंतर जारी है । इसी क्रम में स्व भट्ट को पेटलावद व्यापारी प्रकोष्ठ, राठोर समाज, अभिभाषक संघ, ब्राह्मण समाज, सीरवी समाज, रामायण मंडल, राजगोर ब्राह्मण समाज व विभिन्न संगठनों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। पत्रकारों ने भी दी श्रद्धांजलि स्व भट्ट के निधन पर पेटलावद पत्रकार संघ व भारतीय पत्रकार संघ, ऑल इंडिया जनरललिस्ट एसोसिएशन सदस्य के द्वारा आकस्मिक बैठक रखते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation ईदुल अज़हा पर गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद डोल ग्यारस पर एस डी एम ने पूजा अर्चना कर किया होलकर स्टेट परम्परा का निर्वहन