राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती अर्चना जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष किशोर राय और प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमति मनीषा राय व जिला समन्वयक कोआर्डिनेटर नरेन्द्र जायसवाल की अनुशंसा एवं झाबुआ जिला प्रभारी ऐजनलाल भानपुरिया की सहमति के द्वारा जिला झाबुआ के समाजसेवी मृदुभाषी देवकुमार पडियार झाबुआ जिले के युवावर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर सभी समाजजनों, इष्टमित्रों व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। इसी के साथ नवीन जिलाध्यक्ष ने 11 नवम्बर को भगवान सहस्तबाहु जी की जयंती जोर शोर से मनाने का आव्हान किया। Post navigation 1 नवम्बर को झाबुआ जिले के दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री इंदरसिंह परमार, इन कार्यक्रमों में लेंगे भाग.. आलीराजपुर जिले के कई पुलिसकर्मी इधर-उधर; देखिये जारी सूची…