भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर मंगलवार शाम को मोरडूंडिया में हुई दुर्घटना में घायल 25 वर्षीय युवक ने भी दम तोड़ दिया। रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रशेखर आजाद नगर से कमलेश पिता शोमला उम्र 25 वर्ष निवासी टोकारिया झीरन को दाहोद रैफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। कमलेश के शव को परिजन दाहोद से चंशेआ नगर लाए, जहां पर पुलिस ने पीएम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने कहा कि शव को राणापुर ले जाओ। क्योंकि हादसा वहीं हुआ था। जबकि उनका थाना चंद्रशेखर आजाद नगर लग रहा था। बाद में सभी शव को लेकर राणापुर के लिए रवाना हुए। Post navigation ग्रामीणों की परेशानी दूर, तहसीलदार ने खुलवाया आधार केंद्र मोटराइज्ड ट्राइसिकल के लिए भटक रहा दिव्यांग, अब कैबिनेट मंत्री से लगाएगा गुहार