रितेश गुप्ता थांदला पिपली चौराहे पर दुकानों के निर्माण में हो रही देरी व दुकानदारों की बढ़ती परेशानी को देख वार्ड 3 के पार्षद संदीप गोलू उपाध्याय ने आज 25 जून से नगर परिषद पर धरना एवं अनशन का निर्णय लिया था। मगर अनशन शुरू होने के पूर्व ही अनुविभागीय अधिकारी जेएस बघेल की मध्यस्थता एवं सीएमओ अशोक चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, उपाध्यक्ष मनीष बघेल के लिखित आश्वासन पर अनशन रोका गया, जिसमें 2 माह में तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत निकाय द्वारा नियमानुसार कार्रवाई कर निर्माण प्रारंभ करने की बात कहीं गई। पार्षद गोलू उपाध्याय ने दिए गए आश्वासन से आश्वस्त होकर 25 अगस्त तक कार्य न प्रारभ न होने पर बिना अतिरिक्त सूचना के अनशन किए जाने चेतावनी नगर परिषद को देते हुए अनशन न करने का निर्णय लिया। ) Post navigation बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक स्कूल के विद्याथियों को विधायक भूरिया ने वितरित की साइकिले माता-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए चार दिवसीय पीएलए प्रशिक्षण संपन्न