बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ
दीपावली पर्व के पूर्व शारदा समूह की विभिन्न संस्थाओं द्वारा संस्था संचालक ओमप्रकाश शर्मा और संचालिका किरण शर्मा के दिशा निर्देशानुसार विद्यालयों की स्वच्छता, साज सज्जा, पारम्परिक माँडना, रांगोली आदि किए गए, इस वर्ष विशेष रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो पर रांगोली पर महत्व दिया गया जिसमें सभी संस्थाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा बताई।
शारदा समूह की संस्थाओं में शारदा विद्या मंदिर हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम, केशव विद्यापीठ, केशव इंटरनेशनल, माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, माँ शारदा इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।। शारदा समूह की ओर से समस्त देशवासियों को दीपोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *