झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः जिले के ग्रामीण इलाके में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला के पति ने ही इस हैवानियत को अंजाम दिया है। मामला जिले के कोतवाली थाने के नयागांव का है। यहां बुधवार सुबह 45 वर्षीय भूरीबाई का शव मिला। भूरीबाई की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की गई थी। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया में ही समझ लिया था कि मामला हत्या का है। इसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया तो खुलासा हुआ कि महिला का पति धनसिंह रात से ही गायब है। इसके बाद कड़ी दर कड़ी जुड़ती गई तो पुलिस की जांच में यह बात साफ हो गई की हत्या धनसिंह ने ही की है और हत्या के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और अब शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके अलावा धनसिंह की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। Post navigation रात को नौ बजे हुआ हादसा, तड़के तीन बजे तक चली मुहिम, सुबह बदल गया नजारा VIDEO: पुलिस फिर बनी सिंघम, केवल 18 साल से ज्यादा उम्र वाले ही देखे यह वीडियो