अलीराजपुर Live के लिए ” फिरोज खान “बबलू” की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।

कांग्रेस से छुट्टी लेकर 6 महीने की ” नम॔दा” ( आध्यात्मिक ) यात्रा पर निकले मध्यप्रदेश के पूव॔ मुख्यमंत्री ” दिग्विजय सिंह ” अब फिर से मध्यप्रदेश मे अलीराजपुर के रास्ते प्रवेश करेंगे । दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता राय ओर 75 अन्य यात्रियों के साथ 17 दिसम्बर को ” गुजरात “के कवाट इलाके से मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के “बखतगढ” मे सुबह 11 बजे प्रवेश करेंगे । कांग्रेस के युवा नेता डा विक्रांत भूरिया ओर महेश पटेल ने दिग्विजय सिंह की नम॔दा यात्रा के बारे मे बताया कि दिग्विजय सिंह की नम॔दा यात्रा 17 को बखतगढ् से प्रवेश कर यात्रा करने के बाद रात्रि विश्राम ” ऊमरी” गांव मे करेंगे ..18 को उनकी यात्रा सुबह से शुरु होने के बाद करीब 15 किलोमीटर चलेगी ओर रात्रि विश्राम ” साकडी” गांव मे होगा ..19 को फिर से यात्रा शुरु होकर देर शाम को यात्रा ” कुलवट” पहुंचेगी ओर रात्रि विश्राम कुलवट मे होगा । अगले दिन 20 दिसम्बर को कुलवट से यात्रा शुरु होकर धार जिले मे प्रवेश कर जायेगी । गोरलतब है कि विगत विजयादशमी से दिग्विजय सिंह ने छुट्टी लेकर यह नम॔दा यात्रा शुरु की है यह उनकी निजी यात्रा है जो करीब 3000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी । दिग्विजय सिंह ने इसे अपनी निजी यात्रा घोषित किया है जिसमें उनकी पत्नी अमृता राय उनकी महत्वपूर्ण सहयात्री है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *