झाबुआ Live के लिए “कुंदनपुर ” से अंतिम ठाकुर की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ जिले के पेटलावद & थादंला तहसील मे टाइगर की मोजूदगी से दहशत अभी खत्म नहीं हुई है ओर अब तेंदुए की मोजूदगी की खबर आ रही है काकरदरा गांव मे आज सुबह ही तेंदूआ देखने की बात कई ग्रामीण कर रहे है । झाबुआ लाइव के कुंदनपुर संवाददाता अंतिम ठाकुर को काकरादरा के ग्रामीणों ने फोन कर तेंदुए को देखे जाने की बात कहीं है । हालांकि वन विभाग को अभी इसकी जानकारी नहीं है ओर ना ही तेंदूआ द्वारा कोई शिकार की सूचना है माना जा रहा है कि यह वहीं तेंदूआ है जो विगत वष॔ लंबेला मे देखा गया था । चूंकि यह इलाका गुजरात की सीमा से जुडा हुआ है ओर संभावनाएं इस बात की है कि यह तेंदुआ एमपी – गुजरात मे आता जाता रहता है । हम ग्रामीणों की सूचना को ही सार्वजनिक कर रहे है तेंदूआ है या नहीं इसकी झाबुआ लाइव पुष्टि नहीं करता । Post navigation अब खालखंडवी के जंगल में बाघ ने किया गाय का शिकार, ग्रामीण दशहत में दिग्विजय सिंह की नम॔दा यात्रा अलीराजपुर मे तीन दिन रहेगी ; यह है काय॔क्रम