झाबुआ लाइव के लिए दाहोद गुजरात से राजेंद्र शर्मा खास रिपोर्ट- दाहोद जिले की छह विधानसभा दाहोद, लिमखेड़ा, झालोद, देवगढ़ बारिया, फतेपुरा व गरबाड़ा चुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्ण जारी है, अभी तक कोई भी मतदान केन्द पर कोई भी अप्रिय घटना का कोई समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत कुमार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक दाहोद जिले का मतदान 43. 56 फीसदी रहा। अभी तक पुरूषों ने 44. 29 फीसदी व महिलाओं ने 42.87 फीसदी किया। वही छह सीटों की विधानसभा मतदान पर नजर ङालने तो दाहोद 39.16 फीसदी, झालोद 46.50 फीसदी, फतेहपुर 45.04 फीसदी, लिमखेड़ा 45.12 फीसदी, देवगढ़ बारिया 40.18 फीसदी व गरबाड़ा विधानसभा में 45.81 फीसदी मतदान भी तक हुआ है। Post navigation उपमंडी में व्यापारी उपज खरीदने में थे मशगुल, बदमाश ने चुरा लिया रुपयों से भरा बैग शताब्दी बस ने बाइक सवार को रौंदा, रोड पर टुकड़ों में बिखरा गया युवक का शरीर