झाबुआ लाइव डेस्क मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ अलीराजपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष दाड़मचंदजी लोदावरा को पुन: 3 वर्ष के लिए पूर्व कार्यकारिणी सहित सर्वानुमति से मनोनीत किया गया। मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ अलीराजपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष दाड़मचंदजी लोदावरा को पुन: तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष एवं मेवाड़ा कलाल न्यास के अध्यक्ष की अनुसंशा पर कार्यवाहक अध्यक्ष हेतु चंदुलालजी पडियार का मनोनयन किया गया। पूर्व कार्यकारिणी को सर्वानुमति से मनोनीत हुए। वहीं नंदलालजी चौहान को उपाध्यक्ष, शंकर लालजी उपाध्यक्ष,धन्नालालजी बसेर वरिष्ठ पार्षद, अम्बालालजी पार्षद, पुरषोत्तम सोलंकी पार्षद, देवकुमार गौराम पडियार, पार्षद भूपेन्द्र भानपुरिया कोषाध्यक्ष, शंकरलाल, नीरज सोलंकी, अरुण मेलिवार, मुकेश चौहान, जगदीश बसेर, गोपाल चौहान एवं डिम्पेश पडियार आदि को पार्षद बनाया गया। इस मनोनयन मेंं प्रस्ताव अशोक लोधावरा ने एवं समर्थन जितेंद्र बसेर सारंगी ने किया। Post navigation COVID-19 के चलते माँ भद्रकाली मेला निरस्त,लेकिन परम्परा के निर्वाहन के लिए पोशाक तथा पूजन का आयोजन करेगी पंचायत,आयोजन को सफल बनाने ग्राम पंचायत ने की अपील सुशासन दिवस व शपथग्रहण कार्यक्रम हुआ