मेघनगर । दाऊदी बोहरा समाज की ईद रविवार 19 मार्च को मनाई जाएगी जानकारी देते हुए बोहरा समाज के अली असगर भाई हसनजी ने बताया कि समाज के 30 रोजे बुधवार  को पूरे हो रहे हैं। गुरुवार के रोज ईद मनाई जाएगी ।

दाऊदी बोहरा समाज का पहला रोजा 17 फरवरी मंगलवार को हुवा था । दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (तउस) की रजा मुबारक से मेघनगर में नमाज की तव्वाली एवं अन्य खिदमत के लिए पधारे मुल्ला  होजेफा भाई शेख शब्बीर भाई डूंगरपुर वाला सूरत द्वारा ईद की नमाज  स्थानीय जेनी मस्जिद में पढ़ाई जाएगी । ज्ञात रहे की पूरे रमजान माह में नमाज मुल्ला होजेफा भाई शेख शब्बीर भाई डूंगरपुर वाला सूरत द्वारा पढ़ाई गई । रमजान माह में समाज का भोजन भी सामूहिक रूप से बोहरा जमातखाना भोजनशाला में ही 30 दिन तक हो रहा है । भोजन की व्यवस्था  समाज जन द्वारा की गई है । साथी रोजाना मस्जिद मैं नमाज के साथ कुरान खानी भी हो रही है । मुल्ला होजेफा भाई शेख शब्बीर भाई डूंगरपुर वाला  द्वारा रोजाना बयान भी किए जा रहे हैं और समाज जनों को नेक कार्य करने की हिदायत दी जा रही है वह इमाम हुसैन की शहादत पर रोजाना पूर्व जोश मातम भी हो रहा है । जाकेरिन की खिदमत मोहम्मद भाई लिमखेड़ावाला अब्दुल तैय्यब, मोहमद झाबुआवाला द्वारा की जा रही हे । रमजान की 19 वी तारीख को मौला अली की शहादत की वाउज की हुई। रमजान की 25 मी  तारीख शुक्रवार (जुम्मा) को थांदला आमिल साहब शेख जुज़र भाई खंबाती की सदारत में मेघनगर में मीसाक की मजलिस भी हुई।

थांदला आमिर साहब के साथ थांदला के शेख असगर भाई पटवारी, ताहेर भाई पर्वत वाला, शब्बीर भाई नेवी कार्यक्रम में शिरकत की ।  जागरण की रात मे आका मौला (त उ स) की मिलाद मुबारक मनाकर ख़ुशी जाहिर की और आका मौला (त उ स) के हक में दुआ कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। जागरण की रात के बाद बड़ा रोजा छोटे छोटे बच्चों  मुफद्दल चल्लावाला, जूजर इज़्जी, रुक्कया चल्लावाला, मुफद्दल आदि बच्चों  ने रख कर मिसाल पेश की । रमजान में समाज के सभी व्यक्ति कार्य में सहयोग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *