सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी चोरों के हौसले इतने बुलंदी पर है कि अब आस्था के केंद्रों को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में चोरों ने विगत रात्रि को खरडूबड़ी में दशामाता मंदिर को निशाना बनाते हुए माताजी का चांदी का मुकुट, घंटी, दीप चोरी कर भाग निकले। हरीश फलिया में रहने वाले रमण परमार जब दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे तब उन्होंने देखा कि माता का मुकुट व अन्य कीमती सामान गायब है। इसके पूर्व भी पारा में शनि मंदिर से रविवार को मुकुट चोर आसानी से चुराकर भाग निकले। क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से अब रहवासियों में भय है तो वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। ) Post navigation मामला फर्जी एफआईआर का, आखिर अपने ही बुने चक्रव्यूह में फंस गई ‘कल्याणपुरा पुलिस’ जयस के कमलेश्वर डोडियार ने बीटीपी (भारतीय ट्राइबल पार्टी) से भरा अपना नामांकन, इस खबर में जानिए क्या है बीटीपी