रितेश गुप्ता, थांदला स्थानीय दशहरा मैदान में हुआ पारंपरिक रावण का दहन थांदला – प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर परिषद थांदला द्वारा दसरा मैदान में रावण दहन का आयोजन किया गया। कोरॉना काल के चलते रावण दहन, विजयादशमी मेले के साथ ना होकर औपचारिक रूप से मनाया गया । अवसर पर 21 फीट के रावण का दहन किया गया। पारंपरिक रूप से राम जी कथा श्री बड़े राम मंदिर से होते हुए दशहरा मैदान में पहुंचा, जिनके पहुंचने के पश्चात राम लक्ष्मण हनुमान बड़े बच्चों का स्वागत नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा किया गया । शासन के नियमानुसार कम संख्या में उपस्थिति के साथ रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न किया गया। अवसर पर अनु विभागिय अधिकारी अनिल भाना, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, एसडीओपी एमएस गवली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, सीएमओ अशोक चौहान, थाना प्रभारी विवेक शर्मा, पार्षद रोहित बैरागी, समर्थ उपाध्याय, नगर परिषद लेखापाल शीतल जैन, गौरांक राठौड़, विजय गिरी , राजेश जैन सहित नगर परिषद कर्मचारी, पार्षद गण एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। Post navigation नही थमेगी वर्षों पुरानी परम्परा, होगा दशहरे पर रावण दहन Next Post