रितेश गुप्ता, थांदला नगर के समीपस्थ ग्राम नवापाडा में पति-पत्नी दोनों आग में झुलसने की घटना सामने आई है। कपड़ा के निवासी सुनिया व उसकी पत्नी सोनू भाबर को अर्ध जली अवस्था में 108 की मदद से थांदला सिविल अस्पताल पर लाया गया। 108 के डॉक्टर रवि शर्मा ने बताया कि 108 पर कॉल आने पर ग्राम नवापाडा से आग में झुलसे पति पत्नी को पायलट राजेंद्र धाकड़ के साथ सिविल हॉस्पिटल थांदला लाया गया है। दोनों का आधा शरीर आग में झुलस चुका है व सिविल हॉस्पिटल में इनका उपचार जारी है। फिलहाल आग कैसे लगी वह दोनों कैसे झूलसे इस बात का पता भी नहीं लग पाया है पुलिस जांच जारी है । Post navigation बान्द्रा टर्मिनस-हरिद्वार बान्द्रा टर्मिनस (देहरादून) स्पेशल ट्रेन 11 जनवरी से शुरू वागडिय़ा फलिया माध्यमिक शाला श्रेष्ठ विद्यालय : बंटी डामोर