आरिफ हुसैन चंद्रशेखर आज़ाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के ग्राम गिरधा की रहने वाली एक महिला गेहूं निकालने के दौरान थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मशीन की चपेट में आने के बाद महिला का कीमा बन गया। दुर्घटना गुजरात के ग्राम अमरेली के कनकोट में हुई। शुक्रवार को महिला शक्ति पति ललित गिरदा पुजारा फलिया उम्र 27 खेत में थ्रैशर से गेहूं निकाल रही थी तभी वह मशीन की चपेट में आई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन शनिवार को शव गांव लेकर आए, जहां पर आज अंतिम संस्कार होगा। कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने पीड़ित परिवार को रेडक्रॉस से 25 हजार रुपए की सहायता दी है। Post navigation तीन पहिया रिक्शा में 20 से ज्यादा सवारी, ओवरलोड पर नहीं हो रही कार्रवाई इसलिए जान का जोखिम लेकर सफर कर रहे ग्रामीण खबर का असर : ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने सड़क पर उतरी पुलिस