जितेन्द्र वाणी, नानपुर

अलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस थाना परिसर में आज थाना प्रभारी त्रिलोक सिंह बेस के द्वारा शांति समिति की बैठक रखी गई। जिसमें इस महा अनेक धार्मिक त्योहार आने वाले हैं जिन्हें शांति व भाईचारे से कोरोना की गाइड लाइन का पालन कर मनाया जाए ।जिसमें थाना प्रभारी त्रिलोक सिंह बेस के द्वारा जिले में 144 की धारा कलेक्टर द्वारा लगाई गई है जिसका पालन करने का आदेश भी शांति समिति ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को पढ़ के सुनाया गया ।शांति समिति की बैठक में नानपुर पत्रकार संघ आसपास के सरपंच एवं गणेश उत्सव पांडाल के सभी सदस्य मौजूद रहे थाना प्रभारी ने कोई भी धार्मिक आयोजन कराने के लिए एसडीम व जिले के उच्च अधिकारियों की परमिशन लेना जरूरी रहेगा।
बैठक में नानपुर पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र वाणी, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप शिरसागर, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र वाणी, फिरोज पठान, राजेश राठौड़ ,टैंपू राठौर ,चिंटू माली, रिजवान शैक्ख, मकसूद ,जितेंद्र वाणी नई दुनिया, देवेंद्र शुभम दैनिक भास्कर वह अन्य गणमान्य नागरिक व सरपंच शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *