बड़ी खट्टाली….. ग्राम बड़ी खट्टाली में गुरुवार सायंकाल 7 बजे ग्राम शांति समिति की व ग्रामीणों की एक बेठक पुलिस चोकि प्रांगण में सम्पन्न हुई बैठक में चोकि प्रभारी सुरेंद्रसिंह सिसोदिया ने उपस्थित ग्रामीणों व शांति समिति के सदस्यों से आगामी गणेश चतुर्थी व अन्य त्योहारों को देखते हुए शासन के निर्देशो एवं गाइडलाइन पर बिंदु वार चर्चा की चोकि प्रभारी सिसोदिया ने इस अवसर पर नवागत ज़िला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह की मंशा से अवगत कराया एवं कहा की ज़िला पुलिस कप्तान के निर्देशो का सख़्ती से पालन किया जावेगा । उक्त बैठक में सरपंच पति भारत सिंह डूड़वे , मदन लढढ़ा , अशोक हिंदुस्तानी , ललित राठौड़ , बिलाल खत्री , सलीम बाबा , मुकेश राठौड़ सहित विभिन्न शांति समिति के सदस्य गण पत्रकार गण व ग्रामीण उपस्थित थे ।बेठक में प्रधान आरक्षक डेनी कुमार एवं प्रधान आरक्षक गुमान सिंह सहित पुलिस चोकि का स्टाफ़ उपस्थित था बेठक में आगमी त्योहारों के साथ साथ त्योहार के दोरान रात्रि को विशेष रूप से गस्त करने पर चर्चा हुई चोकि प्रभारी ने उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया एवं कहा की त्योहार शांति एवं भाईचारे से मनावे । Post navigation थाना प्रभारी बेस ने शांति समिति की बैठक आयोजित कर धारा 144 के तहत त्योहार मनाने की दी हिदायत नानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दो डॉक्टरों की हुई नियुक्ति, अब मरीजों को मिल सकेगा समय पर इलाज