गगन पंचाल, कल्याणपुरा
नवागत थाना प्रभारी दिनेश रावत ने कल्याणपुरा थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण आज कर लिया। इस दौरान झाबुआ लाईव को चर्चा में बताया कि झाबुआ की भौगलिक दृष्टि से भली भांति परिचित रहते हुए झाबुआ को मैंने जाना है पहले वर्षों इस जिले में रहा। मगर पुलिस प्रशासन के नाते इस जिले में यह मेरा पहला थाना है, मेरी कोशिश यही रहेगी कि कल्याणपुरा थाना एक आदर्श थाने के रूप में जाना जाय यहां, अपराधियो के लिये जगह नही होगी और आमजन के लिये हम सभी पूरा पुलिस स्टाफ 24घण्टे सहज रूप से उप्लब्ध रहेगा। कोशिश यही करेगे की हर फरियादी की समस्या को सुने उचित कायर्वाही करे और जल्द ही यहाँ के लोगो से परिचिति हो और आगामी कुछ दिनों में पूरे थाना क्षेत्र के शान्ति समिति के सदस्यों को बुलवाकर बैठक रही जाएगी, जिसमें चर्चा कर अपराधो को कम करने का प्रयास करेंगे एवं अवैध कार्यों को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *